पलामू : पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के लेस्लीगंज ब्लॉक के समीप गुरुवार की सुबह सीमेंट लदी एलपी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.
मृतकों की पहचान हुसैनाबाद के कामगारपुर निवासी रामस्वरूप बैठा के 23 वर्षीय पुत्र रवि कुमार एवं रेहला निवासी कृष्णा राम के 20 वर्षीय पुत्र यश कुमार के रूप में की गई है. घटना गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे की है. पाकी से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे युवक. इसी दौरान सीमेंट लदी ट्रक ने प्रखंड कार्यालय के समीप अपनी चपेट में ले लिया.
जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस घटनास्थल से दोनों युवकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है.