पलामू : लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो युवती व एक किशोरी की कटकर मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 5:30 बजे की बतायी जा रही है. मृतिका की पहचान लालगढ़ गांव निवासी रविंद्र कुमार चौधरी की 32 वर्षीय पत्नी राधा देवी व 12 वर्षीय बेटी ऋचा कुमारी व वीरेंद्र कुमार चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुयी है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका राधा देवी, सविता देवी व ऋचा कुमारी तीनो एक ही परिवार के सदस्य है. तीनो सुबह में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. कॉसिंग पार करने के दौरान गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे ट्रेन के चक्कों से कटकर तीनो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गयी है.