लेटेस्ट

Latest

भाजपा का विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन संपन्न, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत शामिल

BJP's beneficiary conference concluded. former minister Sudarshan Bhagat inducted

21 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में सोमवार को भाजपा का डाल्टनगंज विधानसभा लाभार्थी सम्मेलन संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रूप में सांसद सह पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए.


पूर्व मंत्री सुदर्शन भगतने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार विकास और जनकल्याण के लिए वचनबद्ध वह कृत संकल्पित है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही प्रथम लक्ष्य है. प्रधानमंत्री आवास योजना उज्जवला योजना शौचालय योजना आयुष्मान भारत योजना व अन्य चलाई जा रही योजनाओं से गरीबों का दुख दर्द तकलीफ कम करने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले 5 सालों से मोदी सरकार ने करीब करीब हर घर तक विकास पहुंचाने का अर्थक प्रयास किया है और यह लगातार जारी है. देश की दशा दिशा बदल गई है नया भारत आगे की ओर बढ़ रहा है.

 राज्य सरकार ने भी अपने सफल प्रयासों से झारखंड की तस्वीर बदलने का काम किया है. किसानों के लिए आशीर्वाद योजना हो चाहे राज्य में सड़क बिजली पानी पुल पुलिया शिक्षा स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास उल्लेखनीय हैं. महिला सशक्तिकरण मे भी झारखंड पीछे नहीं है बच्चियों के लिए भी सुकन्या एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना लाभप्रद है. लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं की दैनिक जीवन की कठिनाइयों को भी सरकार ने कम करने का प्रयास किया है.


सम्मेलन को अलखनाथ पांडे प्रदेश मंत्री मनोज सिंह विधायक आलोक चौरसिया, बिपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, संजय सिंह, मंगल सिंह, विभाकर पांडे, लवली गुप्ता, प्रमोद सिंह, रामलव चौरसिया व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में ओमप्रकाश केसरी, वीरेंद्र सिन्हा, विजयानंद पाठक, शिव कुमार मिश्रा, उदय शुक्ला, अभिमन्यु तिवारी, राजेश गुप्ता, छोटू सिन्हा, लूडो खान, दिलीप चंद्रवंशी, विजय शर्मा, शशि भूषण पांडे, कुलबुल दुबे, दामोदर तिवारी, संटू सिंह, आनंद सिंह, मीना गुप्ता, रूपा सिंह, रीना किशोर, पूर्णिमा चंद्रवंशी, किरन अग्रवाल, रिंकी यादव, बसंती देवी, सुशीला चंद्रवंशी, ज्योति कुमारी, ज्ञानधन चौरसिया, बिट्टू सिंह, संजय कुमार, विकास सिंह, जितेंद्र सोनी, विषम चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं चारों लाभार्थी महिलाए उपस्थित रहीं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo