लेटेस्ट

Latest

राजनीतिक दलों व मीडिया पर्सनल को ई.वी.एम.-वीवीपैट जागरूकता प्रशिक्षण, ई.वी.एम.-वीवीपैट के प्रति हर मतदाता की जागरूकता हमारा लक्ष्य: उपायुक्त

EVM-VVPAT awareness training to political parties and media personal

10 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू : नया समाहरणालय के ब्लॉक 'ए' में राजनीतिक दलों व मीडिया पर्सनल के लिये ई.वी.एम.-वीवीपैट के प्रति जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मौके पर पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डा.शांतनु कुमार अग्रहरि ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुये कहा कि ई.वी.एम.-वीवीपैट के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करना हमारा लक्ष्य है. इसके लिये विभिन्न संस्थानों, हाट-बाजार व गैदरिंग वाले स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा.


निष्पक्ष चुनाव के लिये ई. वी.एम.-वीवीपैट निर्दोष व सरल युक्ति है. इसे हैक करना कतई संभव नहीं है. स्वच्छ कार्य प्रणाली के लिये इसे टेक्निकल व प्रशासनिक सेफगार्ड के अंतर्गत रखा जाता है. राजनीतिक दल व मीडिया के प्रतिनिधियों का इसके प्रति जागरूक होना  लोकतंत्र के लिये लाभदायक है, क्योंकि वह सम्पर्क व समाचार के जरिये जन समूह को सकारात्मक रूप से जागरूक कर सकते हैं. ई.वी.एम.-वीवीपैट की खूबियों प्रचार-प्रसार आपके माध्यम से सरलता से होना संभव है.

डी.पी.आर.ओ. देवेन्द्र नाथ भादुड़ी ने ई. वी.एम.-वीवीपैट की विशेषता एवं कार्य करने के तरीके पर प्रकाश डाला.
दक्ष प्रशिक्षक परशुराम तिवारी ने ई.वी.एम.-वीवीपैट का कनेक्शन व संचालन किया तथा उपस्थित प्रतिभागियों से छद्म मतदान कराया. इस क्रम में उत्पन्न शंकाओं का समाधान भी किया. प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार सिंह ने समुचित सहयोग प्रदान किया.


जागरूकता कार्यक्रम में मीडिया के बाईस एवं राजनीतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस,आजसू व सी.पी.आई.(एम) के छह प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। उन्होंने कई जिज्ञासाएं सार्वजनिक की,जिनका समाधान किया गया.
इसके अलावे विभिन्न स्थलों पर जिला के पदाधिकारियों,ज्यूडिशियल पदाधिकारी-कर्मियों व एक्सपेंडीचर सेल के पदाधिकारी-कर्मियों को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, डी.आई.ओ.रणवीर सिंह, हुसैनाबाद एस.डी.ओ. कुंदन कुमार, दक्ष प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी, रामानुज प्रसाद,अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, अमरेन्द्र पाठक व कामेश्वर मेहता द्वारा जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo