गढ़वा। रमना-रांची-वाराणसी फोरलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सीरियाटोंगर के समीप देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना में श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव निवासी 30 वर्षीय श्रीकेश भोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 21 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही रमना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सनी कुमार को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

No comments
New comments are not allowed.