लेटेस्ट

Latest

गढ़वा में निर्वस्त्र कर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, वार्ड सदस्य सहित दो गिरफ्तार

In Garhwa, a woman was beaten up with sticks after stripping, two arrested including ward member

08 September 2022

/ by Uday Bharat
गढ़वा: गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अधौरा गांव में एक शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है. एक महिला को डायन बताकर उसे लगभग निर्वस्त्र कर दिया गया और लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. महिला को बचाने की कोशिश करने पर उसके पति और दो बेटियों को भी पीट- पीटकर घायल कर दिया गया. दबंग आक्रमणकारियों के भय के चलते दो दिनों तक पीड़िता और उसके परिजन अपने घर में डर से कैद रहे. कुछ ग्रामीणों ने साहस बधाई तो इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई. सबसे ताज्जुब और हैरान करने वाली बात यह कि महिला पर शर्मनाक अत्याचार करने वालों की अगुवाई गांव का एक निर्वाचित वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव कर रहा था.
वार्ड सदस्य सहित 11 लोग नामजद अभियुक्त
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में कुल 11 लोग नामजद किये गये हैं. नौ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. बताया गया है कि बीते पांच सितंबर की रात्रि नौ बजे गांव के ही रहने वाले वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव सहित 11 लोग मेरे घर में घुस आए और महिला को डायन करार देकर लाठी-डंडा से पीटना शुरू कर दिया. महिला के कपड़े फाड़ दिये गये और लगभग निर्वस्त्र हो गई. उनसे बचने के लिए वह उसी हाल में भागी तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
महिला का पति बीच-बचाव में आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. महिला के अनुसार इस मामले को गांव की पंचायत में दबाने की कोशिश हुई. पंचायत में कहा गया कि वह पुलिस में शिकायत नहीं करेगी. इसे सामाजिक तौर पर सुलझा लिया जायेगा. दो दिन बाद महिला ने कुछ लोगों द्वारा हिम्मत बढ़ाये जाने पर शिकायत दर्ज कराई तो उस पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है. ऐसा न करने पर खतरनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo