लेटेस्ट

Latest

पलामू में VHP का स्थापना दिवस मनाया, बजरंग दल समिति का विस्तार

VHP foundation day celebrated in Palamu, expansion of Bajrang Dal committee

09 September 2022

/ by Uday Bharat


पलामू:
जिला मुख्यालय मेदनीनगर के विभिन्न वार्ड संख्या  06, 07, और 26 में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. उस दौरान  बैठक करने के पश्चात्‌ वार्ड में विश्व हिंदू परिषद के समिति का विस्तारीकरण भी किया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर बजरंग दल संयोजक विवेक कुमार चौबे और संचालन सत्संग प्रमुख सुभाय राज ने किया. जिला बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार दास जिला प्रवेक्षक के रूप में बैठक के दौरान उपस्थित रहे.

राष्ट्रव्यापी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत आज के विस्तारीकरण में आशीष शुक्ला,  सौरभ तिवारी और  रौशन गिरी को वार्ड नंबर 06 के बजरंग दल के कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनित किया गया. इसी बैठक में वार्ड नंबर 07 के बजरंग दल संयोजक के रूप में  शिवम सिंह को मनोनित किया गया. इसी बैठक में वार्ड नं 26 का भी विस्तार किया गया. बजरंग दल के वार्ड सह संयोजक की जिम्मेदारी प्रीतम कुमार, विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी धीरज कुमार और बल उपासना प्रमुख की जिम्मेदारी सिद्धार्थ कुमार को दी गई. 

बजरंग दल मेदनीनगर के नगर सह संयोजक रंजन वर्मा,  साप्ताहिक मिलन प्रमुख सूरज कुमार, वार्ड नंबर 26 के बजरंग दल संयोजक संयोजक वाशु कुमार, वार्ड नंबर 06 का बजरंग दल संयोजक पिन्टू तिवारी, कमलजीत पाण्डेय, अनुराग तिवारी, विशाल सिंह, रौशन उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, रंजीत तिवारी, अन्य लोग इस बैठक और स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित थे.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo