पलामू: मेदिनीनगर जिला मुख्यालय डाल्टनगंज के दो नंबर टाउन इलाके में अवस्थित टीवीएस मोटरसाइकिल के शोरूम में बीती रात आग लग गई. इस अगलगी की घटना में जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. वहीं 300 मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई.
बताते चलें कि देर रात्रि 11:00 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग लग गई और शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर था करीब 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह जल कर खाक हो गया है. यह शोरूम सतीश कुमार साहू का बताया जा रहा है. इस अगलगी की घटना में सतीश कुमार साहू की माता का देहांत हो गया है. उनका दम घुटने से देहांत हुआ है. उन्हें मेदिनीनगर MMCH ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर रिम्स कर दिया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आग लगी की घटना की जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गई जहरीले धुएं की चपेट में आ गए प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि आग इतनी भयावह थी की पांच दमकल की टीमों को लगना पड़ा इसमें लातेहार से आई दमकल टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही है.
.jpg)

No comments
New comments are not allowed.