लेटेस्ट

Latest

त्रिस्तरीय पंचायत में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, जानिए किस दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण

Training will be given to elected public representatives in three-tier panchayat, know on which day training will be given

13 September 2022

/ by Uday Bharat


पलामू : त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के सुचारू रूप, ससमय, एवं सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाना है. जिसकी तिथि निर्धारित कर ली गयी है. इस बाबत उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने संबंधित पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को सफल प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर निर्देशित किया है. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्धारित तिथियों को प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाएं तथा वेबकास्टिंग हेतु इंटरनेट उपकरणों की समुचित व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया है. वहीं उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी बीडीओ को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता पूर्वक लेने एवं इसे सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करने की बात कही है. 

14 सितंबर से प्रारंभ होगी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की पाठशाला

जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिये जाने को लेकर अलग-अलग प्रखंडों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है. वहीं प्रशिक्षक का भी चयन कर लिया गया है. तय तिथि के अनुसार 14 सितंबर को मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद, चैनपुर,15 को उंटारी रोड, हैदरनगर, रामगढ़,19 सितंबर को छतरपुर, मनातू, सदर मेदनीनगर, 21 सितंबर को नौडीहा बाजार, तरहसी, पाटन, 22 को हरिहरगंज,पांडु,पड़वा, 24 सितंबर को पीपरा, नवा बाजार, इसी तरह 28 को नीलांबर-पीताम्बरपुर, सतबरवा और 29 सितंबर को पांकी में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. 

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo