लेटेस्ट

Latest

अलर्ट : फोन फटने से मासूम बच्ची की मौत, क्या आप भी करते है ये गलती, जानिए

Alert: Innocent girl died due to phone explosion, do you also do this mistake, know

13 September 2022

/ by Uday Bharat

उत्तर प्रदेश (टीएनपी डेस्क) : बरेली जिला में मोबाइल फटने से एक आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त घटना हुआ उस समय फोन चार्ज पर लगा हुआ था. दरअसल, फोन को सोलर पैनल से चार्ज किया जा रहा था और उसी दौरान फोन ज्यादा गर्म होने के कारण फट गया और उससे निकली चिंगारी से बगल में बैठी 8 माह की बच्ची झुलस गई. घटना के तुरंत बाद बच्ची को बेहतर इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

लावा कंपनी का था फोन

परिजनों ने बताया कि मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह उनका घर चलता है. धीरे-धीरे पैसे जमा कर उन्होंने मोबाइल लिया था. मोबाइल लावा कंपनी का था. बिजली नहीं की वजह से उन्होंने फोन को सोलर से चार्ज के लिए लगा दिया था और उसी दौरान यह घटना हुई. मृत बच्ची के पिता सुनील ने बताया कि 6 महीने पहले ही मोबाइल फोन फरीदपुर केक मार्केट से खरीदा था. वो अब कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

हाल ही में Redmi का फटा था फोन

लावा कंपनी का फोन फटने से पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां एक यूट्यूबर ने कहा था कि Redmi 6A के फटने से उनकी आंटी की मौत हो गई है. यूट्यूबर ने बताया था कि आंटी तकिये के पास फोन रखकर सो रही थी. उसी दौरान अचानक फोन फट गया और उनकी मौत हो गई.

क्यों फटते हैं स्मार्टफोन्स ? 

स्मार्टफोन्स में Lithium Ion बैटरी का यूज किया जाता है. स्मार्टफोन फटने की सबसे बड़ी वजह इसकी बैटरी ही होती है. कई बार एक्सटर्नल फोर्स की वजह से बैटरी फट जाती है तो कई बार डिफेक्टिव यूनिट की वजह से भी ऐसा होता है. चार्जिंग के दौरान कुछ गलतियों की वजह से भी बैटरी फट सकती है. 

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo