लेटेस्ट

Latest

उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिले अनुपस्थित कई कर्मी

Deputy Commissioner did a surprise inspection of the Block cum Circle Office, many workers found absent

08 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू: उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज पाटन व पड़वा के प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वे सबसे पहले पाटन के प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे यहां उन्होंने प्रखंड व अंचल के कई अभिलेखों का अवलोकन किया एवं सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने की बात कही. पाटन प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त पड़वा पहुंचे यहां उन्होंने बीडीओ सह सीओ चंद्रदेव प्रसाद से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. उन्होंने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने,पीएम किसान में शत-प्रतिशत केवाईसी करने संबंधी निर्देश दिये.

निरीक्षण के दौरान नदारद रहे कई कर्मी,सभी की कटी हाजरी
पाटन में निरीक्षण के दौरान नरेगा के दो कंप्यूटर ऑपरेटर,15वें वित्त का एक ऑपरेटर,व आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनुपस्थित पाये गये इसी तरह अंचल से तीन राजस्व कर्मचारी भी कार्यालय से नदारद रहे इसपर उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी से  अनुपस्थित सभी कर्मचारियों की हाजिरी काट दी साथ ही कार्यालय से गायब सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने हेतु बीडीओ-सीओ को निर्देशित किया.
ग्राउंड जीरो पहुंचे उपायुक्त ने पाटन में आमजनों से हुए रूबरू
उपायुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान पाटन के प्रखंड कार्यालय में आम जनों से सीधे मुलाकात की. इस दौरान दोनों ही स्थानों पर ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी विभिन्न शिकायतों व कार्यों से अवगत कराया जिनमें वृद्धा पेंशन रुक जाने,आवास का पैसा रुक जाने,सीमांकन व दाखिल-खारिज़ आदि प्रमुख थे. उपायुक्त श्री दोड्डे ने संबंधित अधिकारियों को पब्लिक के कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी पब्लिक को बेवजह दौड़ाता या परेशान करता हुआ पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo