लेटेस्ट

Latest

मांझी के घर से बरामद गांजा व नकदी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ganja and cash recovered from Manjhi's house, big police action

06 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामू:
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई. छापेमारी कर 28 Kg गांजा जब्त किया है. पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर पलामू जिले के नावा बाजार थाना अंतर्गत कंडा ग्राम के नगीना मांझी के घर छापेमारी कर करीब 28 kg गांजा 26000 रुपए और दो मोबाइल बरामद किए.

बता दें की नावाबाजार थाना अंतर्गत ग्राम कंडा स्थित नगीना मांझी, उसकी पत्नी शकुंती देवी, पुत्र संतोष पासवान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध गांजा का खरीद-बिक्री करते हैं. गुप्त सुचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई / छापामारी करने का पुलिस अधिक्षक चंदन सिन्हा ने आदेश दिये. जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कड़ा स्थित नगीना माझी के घर पर छापामारी किया गया. छापामारी के कम में नगीना मांझी के घर से करीब 28 किलोग्राम गांजा एवं 26,500 रुपये नगद तथा दो मोबाईल बरामद किया गया.

कौन कौन गिरफ्तार
अवैध गांजा के खरीद-बिक्री में शामिल 1. नागीना माँझी पिता स्व० विफन माँझी ग्राम कंडा थाना नावाबाजार जिला पलामू 2. अशोक पासवान उम्र पे० रामजी पासवान ग्राम बलसारा थाना पाटन जिला पलामू 3 विरेन्द्र पासवान पिता लक्ष्मण पासवान ग्राम तलेया थाना चैनपुर जिला पलामू 4. कुन्ती देवी पति नागीना माँझी ग्राम कंडा थाना नावाबाजार जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया.
अवैध गांजा के खरीद-बिक्री के आरोप में उपरोक्त चारों के विरुद्ध नावाबाजार थाना कांड सं0 78 / 2022 दि० 05:09.2022 धारा 20/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट अंकित किया गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

छापेमारी दल में शामिल छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी
1. श्री सुरजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदा० सदर 2. पुलिस निरीक्षक, छत्तरपुर अंचल श्री वीर सिंह मुण्डा
3. थाना प्रभारी पड़वा पु०अ०नि० रुपेश दुबे 4. पु०अ०नि० प्रकाश होरो 5. स०अ०नि० बिरेन्द्र खाखा 6. स०अ०नि० कुमार नीरज 7. हव० संतलाल सोरेन 8. हव0 जितेन्द्र नाथ महतो 9. आ0 502 चंचल कुमार राय
10. आठ 2044 सुभाष कुमार 11. आ0 572 धिरेन्द्र कुमार 12. चालक आO 868 अखिलेश कुमार शामिल थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo