लेटेस्ट

Latest

कोरोना को मात देकर PMCH से विदा हुए 8 व्यक्ति, सभी को एंबुलेंस से सकुशल भेजा गया घर

8 people departed from PMCH after beating Corona, all sent home safely by ambulance

08 June 2020

/ by Uday Bharat

पलामू: कोरोना को मात देकर पीएमसीएच से 8 व्यक्ति आज विदा हो गये. इन आठों का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें पलामू चिकित्सा महाविद्यालय (पीएमसीएच) से छुट्टी दे दी गयी. इन सभी को कोरोना डेडिकेटेड (COVID-19) केयर सेंटर में रखा गया था. जिन व्यक्तियों को छुट्टी दी गयी उनमें 6 पुरूष व 2 महिलाएं थीं. सभी की उम्र 22 से 35 वर्ष है। इसमें 5 हुसैनाबाद, 1 पांडू, 1 सदर और 1 तरहसी प्रखंड क्षेत्र का रहने वाले हैं. ये सभी श्रमिक हैं, जो काम के लिए दूसरे राज्यों में गये थे और लॉकडाउन की स्थिति में विभिन्न राज्यों से पलामू लौटे हैं.

ठीक हुए सभी व्यक्तियों ने कोविड केयर सेंटर में लाने, यहां रहने, सेवा कार्य व ठीक होकर घर पहुंचने की व्यवस्था पर खुश नजर आये और इसके लिए पलामू जिला प्रशासन और स्वास्थयकर्मियों को धन्यवाद किया. कहा कि यहां उन्हें यहां अच्छी व्यवस्था मिली.

सिविल सर्जन डॉ0 जॉन एफ केनेडी, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, हॉस्पिटल मैनेजर सुनित कुमार ने कोरोना संक्रमण मुक्त व्यक्तियों को चव्वनप्राश, मास्क, सैनेटाइजर, इत्यादि भेंट किया. सभी ने तालियां बजाकर संक्रमण मुक्त व्यक्तियों का हौसला बढ़ाया. इसके बाद सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए एंबुलेंस से उनके घरों तक भेजा गया.

विदित हो कि पलामू में अबतक कोरोना संक्रमण के 29 मामले आए थे, जिसमें 26 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में यहां 3 केस एक्टिव है.
COVID डेडिकेटेड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों को स्वस्थ करने के लिए सेवा कार्य में सीमा कुमारी, पूनम कुमारी, दीपक यादव, प्रदीप रवि, यशोदा, अंजलि शर्मा, बहालिन कूजूर, सुबोध, निरंजन, प्रभात आदि स्वास्थ्यकर्मी जुटे थे.

पलामू उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि ने कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोरोना वॉरियस के रूप में कार्य कर रहे पलामू जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि निष्ठापूर्वक व टीम भावना से कार्य करने का परिणाम है कि पलामू में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं. उन्होंने सभी को सच्चे दिल से अपने कर्तव्यों के प्रति उत्तरदायी होने और संजीदगी से काम करने की सलाह दी है.

उन्होंने से सभी पलामूवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथों को साबुन-पानी से धोते रहने तथा लॉकडाउन 5 एवं अनलॉक 1 के तहत जारी निदेशो का अनुपालन करने की अपील की है.

सिविल सर्जन डॉ0 जॉन एफ केनेडी व डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कोरोना संक्रमण से मुक्त व्यक्तियों को अपने घरों में भी होम कोरेन्टाइन में रहनी की बातें कही. साथ ही ठीक होने पर उनका एवं उन्हें ठीक करने में लगे स्वास्थयकर्मियों का हौसला बढ़ाया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo