DESK: कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे पाकिस्तान में एक गधे को जुआ खेलने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. सुन कर भले ही अजीब लगे लेकिन खबर के मुताबिक़ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान इलाके में शनिवार को पुलिस ने इस गधे को अरेस्ट किया. गधे के साथ आठ अन्य संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस गधे का नाम एफआईआर में दर्ज था.
रहीम यार खान इलाके के थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य संदिग्धों के साथ गधे का भी नाम एफआईआर में दर्ज था जिसके बाद पुलिस को गधे को अरेस्ट करना पड़ा. गिरफ़्तारी के बाद आरोपी गधे को पुलिस स्टेशन के बाहर बांधा गया है. वही पुलिस ने संदिग्ध जुआरियों से एक लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है.
पकिस्तान पुलिस ने बताया कि ये जुआरी गधों के दौड़ में पैसे लगा रहे थे. पुलिस का यह कदम इलाके में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बन गया है. और लोग इसपर खूब मज़े ले रहे है. पाकिस्तान में तो ये सबसे ज्यादा ट्रेंड करता टॉपिक है.
गधे की गिरफ्तारी की खबर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की मजाक उड़ा रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा गधे पाए जाते हैं, और वह दूसरे में देश गधे को निर्यात भी करता है.

