लखनऊ: पाकिस्तानी मीडिया जहां कोरोना संकट में योगी सरकार की ओर से उठाए गए फैसलों का गुणगान कर रहा है, तो वहीं विपक्ष दलों को ये बिल्कुल नागवार गुजर रहा है. पाकिस्तान के चर्चित अखबर DAWN के सम्पादक फहद हुसैन का योगी नेतृत्व को इमरान सरकार से बेहतर बताना उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को रास नहीं आया है और इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.
अजीज खान ने कहा, ''ऐसा क्यों है कि जब BJP संकट में आती है, तो पाकिस्तान बयान जारी करता है. बीजेपी को इस रिश्ते के बारे में देश को बताना चाहिए.''
वहीं, देश में कोरोना के संक्रमण को लेकर अजीज खान ने अजीबो गरीब बयान देते हुए आरोप लगाया, ''बीजेपी ने विदेशों से अमीरों के जरिए कोरोना जैसी महामारी को देश में बुलाया. शहरों में विदेशों से कोरोना आया और फिर वो मजदूर कोरोना के कारण पीड़ित हुए, जो शहर रोजी रोटी कमाने गए थे.''
बीजेपी ने किया पलटवार
कोरोना की रोकथाम को लेकर योगी सरकार के फैसलों की पड़ोसी मुल्क में तारीफ और समाजवादी पार्टी की ओर से उठाए गए सवाल पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की हमेशा से तारीफ होती रही है, जो विपक्ष को रास नहीं आ रही है.