DESK: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य के अधिकांश में अगले दिनों तक अच्छी बारिश होगी, इसके बाद पांच दिनों तक बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी. वहीं आसमान में बादल छाये रहने से अधिकांश हिस्सों में 21 जून को सूर्यग्रहण देखने में लोगों को परेशानी होगी.
राज्यभर में 128.3 मिमी बारिशझारखंड में मॉनसून के दस्तक देने के एक सप्ताह बाद तक अब तक सामान्य से 29 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. इस दौरान राज्य में सामान्य रूप से करीब एक सौ मिलीमीटर बारिश होती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक 128.3 मिमी बारिश हो चुकी है. हालांकि राज्य के चार जिलों में अब तक जरूर सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इन जिलों में भी अच्छी बारिश से स्थिति में सुधार होगा.
प्री- मॉनसून बारिश भी रही अच्छी
प्री-मॉनसून के दौरान भी झारखंड की स्थिति अच्छी रही. 1 मार्च से लेकर 13जून तक राज्यभर में औसतन 211 मिमी बारिश हुई, जबकि पहलेइस दौरान औसतन 100 मिमी बारिश होती थी, इस तरह से पहले प्री-मॉनसून और अब मॉनसून के दौरान हो रही अच्छी बारिश से धानरोपणी के काम में तेजी आने की उम्मीद है, वहीं अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद होगी.
सुखाड़ का सामने करने वाले पलामू प्रमंडल में अच्छी बारिशमॉनसून के दौरान यह उल्लेखनीय है कि अलग झारखंड राज्य गठन के बाद अधिकांश वर्षां के दौरान सुखाड़ की स्थिति का सामना करने वाले पलामू जिले में इस वर्ष अब तक 180मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 227 फीसदी अधिक है. यहां औसतन सिर्फ 55 फीसदी बारिश ही होती है. इसी तरह से लातेहार जिले में भी सामान्य से 141 फीसदी और गढ़वा जिले में 102 फीसदी अधिक बारिश हुई है.
संताल के तीन जिलों देवघर, पाकुड़, दुमका में स्थिति चिंताजनकसंताल परगना प्रमंडल के तीन जिलों देवघर, पाकुड़ और दुमका जिले में अब तक हुई बारिश से थोड़ी चिंता उत्पन्न हुई है. देवघर जिले में अब तक सामान्य से 74 फीसदी कम बारिश हुई, वहीं पाकुड़ में भी 48 और दुमका में सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा गुमला जिले में भी सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश हुई है.
अन्य जिलों में सामान्य से अधिक बारिशराज्य के अन्य सभी जिलों में सामन्य से अधिक बारिश हुई है। चतरा में सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश हुई है, वहीं धनबाद में 9, पूर्वी सिंहभूम में 21, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 23, हजारीबाग में 40, जामताड़ा में 16, खूंट में 3, कोडरमा में 25, लोहरदगा में 11, रामगढ़ में 62, रांची में 13, साहेबगंज में 11, सरायकेला-खरसावां जिले में 11, सिमडेगा में 40 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में अब तक सामान्य से 34 फीसदी बारिश हो चुकी है.

