लेटेस्ट

Latest

लॉकडाउन 4.0: देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, जानिए बड़ी बाते

Lockdown 4.0: Lockdown extended across the country till May 31, Ministry of Home Affairs released guidelines, know big things

17 May 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK: बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहां देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.  गृह मंत्रालय ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 को ऐलान कर दिया गया है. इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है. हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी. मेट्रो पर पाबंदी रहेगी. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे. 

लॉक डाउन 4.0 की बड़ी बातें 
- मेट्रो नहीं चेलंगी
- विमान सेवाएं बंद रहेंगी
- स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे
- धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
- मॉल, थिएटर, होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे
वहीं सरकारी दफ्तर खुलेंगे, बिना दर्शक वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे,प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम खुलेंगे और सरकारी कैंटीन खुलेंगी.
इधर, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/ महानिदेशकों से चर्चा करेंगे. 

भारत में लॉकडाउन कब-कब
पीएम मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. तब ये लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था. इसके बाद लॉकडाउन 2 की घोषणा की गई. इसकी मियाद 3 मई तक थी. इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया. अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo