लेटेस्ट

Latest

Corona virus: कोरोना पीड़ितों को दफनाने के लिए 80 एकड़ में कब्रिस्तान बनना शुरू,मचा हड़कंप

Corona virus: burial of Corona victims to begin burial in 80 acres, stirred up

03 April 2020

/ by Uday Bharat

DESK: कोरोना ने पूरी दुनिया में कत्लेआम की सारी हदें पार कर दी हैं। देश की सरहदों को तोड़ते हुए पूरी दुनिया में कोरोना के दर्द  से उठ रही सिसकियां थम भी नहीं रहीं हैं कि दूसरी जिंदगी अपना दम तोड़ दे रही है। 

क्रूरता ऐसी की अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश पनाह मांग रहा है और इटली जैसे एडवांस देश का प्रधानमंत्री फुट फुट कर रो रहा है। कोरोना के खौफ का असर ऐसा है कि एक देश ने तो 80 एकड़ में कब्रिस्तान ही बनाना शुरू कर दिया है। उसे अहसास है कि कोरोना मेरे मुल्क में तबाही की इबारत जरूर लिखेगा।

नेशनल हाइवे और सुपर लिंक के पास शुरू हो गया कब्रिस्तान का निर्माण
इस मुल्क को एहसास है की कोरोना का कहर पहाड़ बनकर टूटेगा। अभी तक 2458 मामले सामने आ चुके हैं। 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जी हां बता दें यह मुल्क है पाकिस्तान। 
पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है पंजाब में 928 और सिद्ध प्रांत में 783 मामले सामने आए हैं। 
गौरतलब है कि यहां के चिकित्सकों के पास भी कोरोना से लड़ने के लिये कोई सेफ्टी किट नहीं है। पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के एआरवाई के मुताबिक कोरोना प्रभावित राज्य सिंध के द्वारा कोरोना वायरस से पीड़ित मृतकों को अंतिम संस्कार के लिए करांची में 80 एकड़ की जमीन आवंटित की गई है। 
बताया जा रहा है कि इस कब्रिस्तान में सिर्फ कोरोना से मरने वालों को ही दफनाया जाएगा। इसके पीछे तर्क  यह दिया गया है कि कोरोना पीड़ित को एक ही कब्रिस्तान में दफनाने के बाद संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाएगा।  सिंध सरकार के द्वारा बनाया जा रहा यह कब्रिस्तान करांची शहर के नेशनल हाईवे और सुपर हाईवे लिंक रोड के पास है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo