लेटेस्ट

Latest

कोरोना के लिए अप्रैल माह है बेहद अहम, सरकार ने बना लिया प्लान, हॉटस्पॉट को सील कर कर अलग-थलग करने की तैयारी शुरू

The month of April is very important for Corona, the government has prepared a plan, prepares to seal the hotspot and isolate it.

10 April 2020

/ by Uday Bharat

DESK : कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर रही केंद्र सरकार को अप्रैल के अंत तक कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. लॉकडाउन के साथ ही कोरोना से प्रभावित हॉटस्पॉट को सील कर संक्रमण की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं . सोशल डिस्टेंसिंग से इसके तेजी से प्रसार पर रोकने के लिए  केंद्र व राज्यों ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक्सपर्ट भी अप्रैल को सबसे अहम मान रहे हैं.

हालांकि, तबलीगी जमात से सरकार के लॉकडाउन प्लान को गहरा धक्का लगा है और उसके तंत्र का एक बड़ा हिस्सा जमात और उसके कनेक्शन को खोजने में ही जुटा है. सूत्रों के अनुसार केंद्र ने राज्यों के साथ अब जो योजना साझा की है, उसमें लॉकडाउन को कम से कम दो सप्ताह बढ़ाने और हॉटस्पॉट को सील कर प्रभावितों का पता लगाकर उनको अलग-थलग करना है.
इसे भी पढ़े: ICMR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
इसके लिए 14 अप्रैल के बाद दो सप्ताह और चाहिए. आगे अगर कोई मरकज जैसी घटना नहीं हुई तो असर दिखने में एक महीना लग सकता है. सरकार की कोशिश रोजाना मामलों में हो रही तेज वृद्धि पर अंकुश लगाना है, अगर एक बार यह क्रम गिरना शुरू हो गया, तो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे स्थिति सुधर सकती है.

तीन चरणों की योजना पर काम
इसके लिए तीन चरणों की एक योजना भी तैयार की जा रही है. इसका पहला चरण इस साल जून तक चलेगा, जिसमें विशेष कोविड अस्पतालों का निर्माण, आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर वाले आईसीयू, पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट और एन 95 मास्क पर फोकस रहेगा. त्रिस्तरीय योजना में दूसरा चरण जुलाई 2020 से मार्च 2021 तक और उसके बाद तीसरा चरण अप्रैल 2021 से मार्च 2024 तक हो सकता है. इस दौरान राज्यों को केंद्र से जो इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयरनेस पैकेज दिया जा रहा है, उसका उपयोग किया जाएगा. केंद्रीय सहायता वाले इस पैकेज से राज्यों पर बोझ कम होगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo