लेटेस्ट

Latest

मदद को आगे आए अक्षय कुमार, PM रिलीफ फंड में दिए 25 करोड़

Akshay Kumar came to help, 25 crore given in PM Relief Fund

28 March 2020

/ by Uday Bharat

DESK: कोरोना के चलते पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. देश अभी संकट की घड़ी में है. 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसके चलते कई लोग परेशान हो गए हैं. दिहाड़ी मजदूरों की तो रोजी-रोटी छिन गई है. ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इसी कड़ी में एक्टर अक्षय कुमार ने बड़ी पहल की है.

अक्षय कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए 25 करोड़ रुपये दान करने की बात कही है. वो ट्वीट करते हैं- इस समय लोगों की जिंदगी हमारी प्राथमिकता है. हमें हर वो काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं. मैं 25 करोड़ रुपये PM-CARES Fund में दान देने की घोषणा करता हूं. जान है तो जहान है.इसे भी पढ़े: भारत में कोरोना के प्रकोप से मिल सकती है राहत

अक्षय का ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. उन्होंने कोरोना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और सभी को जागरूक किया है. अब अक्षय की ये पहल करोड़ो लोगो के लिए राहत का काम करेगी.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo