लेटेस्ट

Latest

Corona virus: मरीजों के लिए रेलवे का आइसोलेशन कोच तैयार, सामने आई तस्वीर

Corona virus: Isolation coach of railway ready for patients, photo surfaced

28 March 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया में जंग जारी है. भारत में भी सरकार इससे निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. जहां एक तरफ पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा लोगों को लगातार विभिन्न चीजों में राहत दी जा रही है. इसी मुहिम में अब भारतीय रेलवे भी शामिल हो गया है.

जी हां, भारतीय रेलवे अब कोरोना संक्रमित लोगों के लिए एक चलता फिरता अस्पताल बनाने जुटा है. ये अस्पताल उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा सुविधाजनक होगा जिन्हें अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है.
इसे भी पढ़े: रिसर्च की माने तो भारतीयों में कोरोना से लड़ने की ताकत ज्यादा
रेलवे की इस मुहिम की पहली तस्वीर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने एक आइसोलेशन कोच तैयार कर लिया है. इसमें नर्स व मरीजों के लिए अलग-अलग केबिन है.

तस्वीर में दिख रहा है कि एक तरफ की मिडल बर्थ, रोगी बर्थ के सामने के तीनों बर्थ और सीढ़िया हटाई गई है. बता दें रेलवे की हर जोन में हर हफ्ते ऐसे 10 कोच तैयार करने की योजना है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo