लेटेस्ट

Latest

कोरोना वायरस के चलते भारत- साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज रद्द!

India-South Africa ODI series canceled due to Corona virus!

13 March 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्‍ली : कोरोना वायरस के चलते भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द हाे गई है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब वायरस के कारण पूरी सीरीज ही रद्द हो गई.  हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सूत्रों के अनुसार सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच वायरस के कारण रद्द हो गए हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 मार्च को लखनऊ में  और तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाना था. दिन पर दिन इस महामारी का खतरा बढ़ता ही  जा रहा है, जिसे देखते हुए पहले इन दोनों मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने का फैसला लिया गया था. मगर अब देश में इसके 80 से अधिक मामले सामने आने पर इसे रद्द ही कर दिया गया है.

इससे पहले इस महामारी के कारण आईपीएल को भी टाल दिया गया. पहले आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होना था, मगर विदेशी खिलाड़ियों के वीजा प्रतिबंध आदि को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया. हालांकि आईपीएल का 13वां सीजन 15 अप्रैल से शुरू होगा या नहीं, इसको लेकर भी अभी सवाल उठ रहे हैं. शुक्रवार को इस वायरस का असर सिर्फ आईपीएल और भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज पर ही देखने को नहीं मिला, बल्कि श्रीलंका और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भी रद्द हो गई है.
इसे भी पढ़े: MGM में इलाज के लिए भर्ती एक महिला के साथ रेप, मचा हड़कंप
पहले मैच में टॉस तक नहीं हो पाया था
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाना था, मगर भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया. यहां तक कि टॉस तक नहीं हो सका और  मजबूरन मुकाबला रद्द करना पड़ा.

बीसीसीआई करेगी पैसे वापससीरीज के आखिरी दोनों मैच खाली स्टेडियम में करवाने के फैसले के बाद बीसीसीआई टिकट के पैसे वापस करेगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में अधिक बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका.

लखनऊ को बड़ा झट‌का
पहले खाली स्टेडियम में मैच करवाने के फैसले से लखनऊ के फैंस पहले ही निराश थे, मगर अब मुकाबला रद्द होने से एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है और स्‍थानीय फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे ‌थे. स्टेडियम ने भी पूरी तैयारी कर ली थी. इस स्टेडियम पर टीम इंडिया का यह अपना पहला वनडे और ओवरऑल दूसरा मैच था. इससे पहले भारतीय टीम ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेला ‌था और उस मैच में बाद अब जाकर इकाना को टीम इंडिया की मेजबानी करने का मौका मिला था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo