रांची : रिम्स में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी तीन संदिग्ध मरीज पहुंचे. अस्पताल में इनके खून का सैंपल लेकर जांच के लिए एनआइसीइडी कोलकाता भेज दिया गया है. तीनों मरीज रांची के ही रहने वाले हैं. और हाल में जर्मनी से रांची लौटे हैं. संदिग्धों मरीजों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं.
6 मार्च को जर्मनी से पहुंचे थे झारखंड
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि तीनों संदिग्ध बीते 6 मार्च को जर्मनी से रांची लौटे हैं. इनमें कोरोना के लक्षण सर्दी, खांसी, बदन दर्द पाए गये हैं. तीनों को फिलहाल रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. शुक्रवार तक तीनों की रिपोर्ट आ जाएगी.
इसे भी पढ़े: झारखंड राज्यसभा चुनाव
चार संदिग्धों के सैंपल निगेटिव
कोरोना को लेकर रिम्स में मॉक ड्रिल
रिम्स में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए पेइंग वार्ड के तीसरे तल्ले पर तात्कालीक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. इसके लिए 18 कमरों को सुरक्षित रखा गया है. बुधवार को इसको लेकर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया. गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम रिम्स में मॉक ड्रिल करेगी. उधर, झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बाॅयोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है. विदेशों से आने वाले लोगों की जांच के लिए रांची एयरपोर्ट पर दो डॉक्टर तैनात किये गये हैं. एम्बुलेंस की भी व्यवस्था है.

