लेटेस्ट

Latest

Corona virus : भारत ने पूरी दुनिया से खुद को अलग किया, आप महफूज रहें इसलिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Corona virus: India separated itself from the whole world, you are safe so Modi government took a big decision

12 March 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली : तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अहम फैसला किया है. एक के बाद एक स्वास्थ्य और विमानन मंत्रालय ने कई नोटिफिकेशन जारी किए हैं. इसके अमल के बाद भारत अगले एक महीने तक पूरी दुनिया से खुद को अलग-थलग कर लेगा. मकसद मैन टू मैन कॉन्टैक्ट से फैल रहे वायरस पर कंट्रोल करना है. भारत सरकार के फैसले के कुछ देर बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया.

भारत सरकार ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कर्मचारियों, कूटनैतिक मामलों और सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े अहम अधिकारियों पर ये बैन लागू नहीं होगा. इसके अलावा और कोई देश में दाखिल नहीं हो सकता. ओवरसीज सिटिजन्स ऑफ इंडिया (ओसीआ) कार्ड धारकों को मिल रही सुविधा भी 15 अप्रैल तक खत्म कर दी गई है. ये फैसला अमल में आने के बाद पर्यटन या साधारण आधिकारिक कामकाज के लिए भारत आना मुश्किल हो जाएगा. अगर कोई इमरजेंसी जैसी स्थिति है तो भारतीय मिशन से विशेष अनुमति लेनी होगी.

बुधवार शाम स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने Covid-19 की स्थिति की समीक्षा की. इसमें भारत और बाकी दुनिया में कोरोना के मामलों पर चिंता जताई गई. अब ये वायरस 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या 50 के पार चली गई है. इसलिए बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया गया कि बड़ी आबादी को बचाने के लिए भारत खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लेगा. सरकार के सारे फैसले 13 मार्च की आधी रात से लागू होंगे. बुधवार को भारत में कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए. इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 60 हो गई.
इसे भी पढ़े: एसबीआई ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा छह नए मामलों में चार बेंगालुरु और एक पुणे में पाया गया है. ये सब अमेरिका या दुबई की यात्रा कर भारत लौटे थे. संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 1400 लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गयया है. भूटान में Covid-19 से संक्रमित अमेरिकी के संपर्क में आने वाले 404 लोगों को असम में अलग-थलग रखा गया है. मौके की नजाकत को समझते हुए बुधवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की दो बार बैठक हुई. यही तय हुआ कि सबसे प्रभावी उपाय बाहरी लोगों से संपर्क को रोकना है. सरकार के फैसले से टूरिज्म और एयर ट्रेवल पर भारी असर पड़ेगा जो पहले से ही खस्ताहाली झेल रहे हैं.

विदेश में रहने वाले भारतीय लौटे तो 14 दिन अलग-थलग रहना होगा
एयर इंडिया ने बुधवार रात कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही है. विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी. वहीं मिलान (इटली) और साउथ कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी. वहीं, चीन, इटली, ईरान, साउथ कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से सीधे या इन देशों की 15 फरवरी के बाद यात्रा कर भारत आने वाले यात्रियों को कम से कम 14 दिनों तक अलग-थलग रखा जाएगा.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo