लेटेस्ट

Latest

सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया, कहा सुचिता की बात शोभा नहीं देती

BJP hit back at CM Hemant Soren's statement, saying Suchita's words do not suit

11 March 2020

/ by Uday Bharat

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा है की सुचिता की राजनीति करने वाली भाजपा ने षड्यंत्र कर मध्यप्रदेश में सरकार गिराने की साजिश की है.

प्रतुल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाते हुए कहा की जब झामुमो झारखंड में भाजपा के साथ सरकार चला रही थी, तो दिल्ली में संसद में शिबू सोरेन ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर दिया था. झामुमो के लिए शायद यही सुचिता होती है. झामुमो रिश्वत कांड ने संसदीय राजनीति में एक नया काला अध्याय लिखा था. 
इसे भी पढ़े: मध्य प्रदेश की सियासत
प्रतुल ने कहा झामुमो को यह भी याद रखना चाहिए कि उनके सहयोगी दल कांग्रेस ने अब तक आजादी के बाद से केंद्र सरकार में रहते हुए एक सौ से भी ज्यादा बार चुनी हुई प्रदेश सरकारों को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया है.  

झामुमो के ही सहयोगी दल कांग्रेस ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में जनता दल(एस) और शिवसेना के खिलाफ चुनाव लड़ा और बाद में सभी नैतिक मुल्यों की तिलांजलि देते हुए इन्ही दलों के साथ मिल कर सरकार बना ली थी. शायद झामुमो के नज़र में सुचिता की यही परिभाषा होती है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo