चर्चा है कि कांग्रेस दूसरी सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है. झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी के अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को भी दावेदार माना जा रहा है. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि दूसरी सीट पर यूपीए किसको उतारने जा रही है. एक सीट जीतने के लिए यूपीए के पास पर्याप्त संख्या बल है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन के पास कुल 46 विधायक हैं. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए किसी भी पक्ष को 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. ऐसे में शिबू सोरेन की जीत सुनिश्चित है, लेकिन दूसरी सीट जीतने के लिए यूपीए को जोड़-तोड़ का सहारा लेना होगा.
दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. पिछले दिनों राज्य भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी के चयन के लिए अधिकृत किया गया.

