लेटेस्ट

Latest

निर्भया काण्ड : गुनाहगारों की फांसी में अब बचे है सिर्फ 4 दिन, तिहाड़ में तैयारी शुरु

Nirbhaya scandal: now only 4 days are left in hanging of criminals, preparations begin in Tihar

16 March 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : निर्भया के गुनाहगारों को फांसी पर चढ़ाये जाने में अब सिर्फ 4  दिन शेष रह गये  ह. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने की तैयारी शुरू कर दी है. जेल अधिकारियों ने फांसी देने वाले पवन जल्लाद को फांसी देने के दिन से तीन दिन पहले तिहाड़ जेल आकर रिपोर्ट करने को कहा है.

बता दें निर्भया के गुनाहगारों को उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले पवन जल्लाद फांसी पर चढायेंगे. जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा है कि पवन जल्लाद को 17 मार्च को तिहाड़ जेल में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. पवन के आने के बाद अधिकारी एक बार फिर डमी फांसी देकर टेस्टिंग करेंगे.
इसे भी पढ़े :हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला, 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सिनेमाहॉल
इस बीच गुनहगारों के स्वास्थ्य की रोजाना एक बार जांच और उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है.
बता दें इस महीने की शुरुआत में दिल्ली की कोर्ट ने चारों गुनहगारों मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे फांसी देने का वारंट जारी किया था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo