लेटेस्ट

Latest

जनता कर्फ्यू: कल 3,700 ट्रेनें कैंसिल, 1000 उड़ानें की रद्द

Janata curfew: 3,700 trains canceled, 1000 flights canceled yesterday

21 March 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली : रेलवे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि जनता कर्फ्यू के समर्थन में रविवार को देशभर में 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया जाएगा. इनमें पैसेंजर के साथ-साथ लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल होंगी.

रेलवे के मुताबिक, 'शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 10 बजे से देश के किसी भी स्टेशन से कोई पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन नहीं खुलेगी.' रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नै और सिकंदराबाद में उपनगरीय रेल सेवाओं में भी बड़ी कटौती होगी और उतनी ही ट्रेनें चलाई जाएंगी जितने से जरूरी यात्राएं संभव हो सकें. रेलवे बोर्ड ने हरके रेलवे जोन को यह फैसला करने का अधिकार दिया कि वह रविवार को कम-से-कम कितनी ट्रेनें चलाना चाहता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रविवार, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. उन्होंने लोगों से रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों में ही रहने का आग्रह किया है. कहा जा रहा है कि जनता कर्फ्यू के जरिए सरकार यह देखना चाहती है कि कोरोना का असर बढ़ने पर लॉकडाउन की स्थिति के लिए देश कितना तैयार है. अब जब रेलवे ने इतना बड़ा ऐलान कर दिया है तो अटकलों को और बल मिलने लगा है.

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रविवार को 2,400 ट्रेनें रद्द हो जाएंगी. हालांकि, रविवार को जो पैसेंजर ट्रेनें 7 बजे सुबह परिचालन में रहेंगी, उन्हें गंतव्य तक पहुंचने दिया जाएगा. जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम होगी, उन्हें बीच में ही रोक दिया जाएगा. आदेश के अनुसार, लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रविवार सुबह 4 बजे से रात 10 बजे के बीच परिचालन बंद रहेगा. अनुमान है कि रविवार को 1,300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसल होंगी.

बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को निर्देश दिया है कि जो यात्री ट्रेनों में हों या जो बंदी के दौरान स्टेशन आ रहे हों, उन्हें यात्रा में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े. आदेश में कहा गया है कि जो यात्री स्टेशनों पर रुकना चाहते हैं, उन्हें वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम आदि में बिना जत्था बनाए रहने दिया जाए.
इसे भी पढ़े : सीआरपीएफ जवान ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
इसमें कहा गया है, ट्रेनों के कैंसलेशन पर बिना किसी बाधा के यात्रियों को टिकट के पैसे वापस करने का समुचित प्रबंध किया जाए. अगर डिविजनल मैनेजर को लगे कि स्टेशनों पर लोग जमा हो रहे हैं और उनके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की जरूरत है तो वह इसका आदेश दे सकता है.

उधर, आईआरसीटीसी ने जारी आदेश में अपने पांच ग्रुप जनरल मैनेजरों को फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम, जन आहार और सेल किचनों को रविवार से अगले आदेश तक बंद रखने को कहा. रेलवे की टिकटिंग और कैटरिंग इकाई ने मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के अंदर कैटरिंग सर्विस को भी बंद रखने का आदेश दिया. इसने अपने वेंडरों से उनके कैटरिंग स्टाफ की मानवीय आधार पर ध्यान रखने की अपील की.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo