लेटेस्ट

Latest

सीआरपीएफ जवान ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, महिला के गर्भवती होने के बाद फरार

CRPF jawan sexually abuses by pretending to be married, escapes after the woman gets pregnant

20 March 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : सीआरपीएफ जवान पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि जवान ने उससे शादी का वादा किया और गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया. इस संबंध में युवती ने एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज कराया है. मामला झारखंड के गुमला जिले की है.

पीड़िता ने बताया कि वह जिले के बसिया क्षेत्र की रहने वाली है. पिछले वर्ष जनवरी में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती रामगढ़ अंतर्गत सुंदरनगर के रहने वाले लखन यादव से हुई.
 लखन सीआरपीएफ जवान है और फिलहाल महाराष्ट्र में उसकी पोस्टिंग है. पांच मार्च 2019 को लखन ने उसे रांची बुलाया.

वह अपनी सहेली के साथ रांची गई और लखन से मिली. जिसके बाद लखन उसे खाना खिलाया. फिर मूवी दिखाने के बाद शाम होने पर रांची रेलवे स्टेशन रोड में एक होटल में दो कमरा बुक किया. एक कमरे में वह अपनी सहेली के साथ रुकी और दूसरे में लखन रहा. रात करीब 10 बजे लखन उसके कमरे में घुस गया और फिर जबरन अपने कमरे में ले गया. जहां उसने दुष्कर्म किया. दूसरे दिन कहा कि जल्द ही उससे शादी कर लेगा.
इसे भी पढ़े : निर्भया केस : चारों गुनहगारों को एक साथ दी गई फांसी
फिर 24 मार्च को लखन उसके घर पहुंचा और दूसरे दिन 25 मार्च को कोर्ट मैरिज के नाम पर गुमला रजिस्टार ऑफिस लेकर पहुंचा. जहां गवाह नहीं मिलने की बात कहकर उसके घर चला गया और रात भर उसी के घर पर रहा. एक अप्रैल को वह बहन के साथ मंदिर गई, तो लखन वहां पहुंचा और मांग में सिंदूर भर दिया. साथ ही कहा कि अपना घर छोड़ कर दूसरे जगह पर रहो. तब वह किराया का मकान लेकर रहने लगी. इस बीच 27 अगस्त 2019 को लखन पुन: आया, तो उसने गर्भवती होने की जानकारी दी.

फिर लखन 25 सितंबर को आया और तबियत खराब होने पर मुझे दवा दी. जिससे गर्भपात हो गया. इस दौरान जब उससे उसके घर ले जाने की बात बोली, तो उसने साफ तौर पर इंकार कर दिया. इसपर शक होने पर उसकी मोबाइल की जांच करने पर उसकी पत्नी का परिचय पत्र मिला. इसपर सवाल करने पर उसने इंकार करते हुए झगड़ा करने लगा और झगड़ा कर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए फरार हो गया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo