DESK : पूरे भारत में अब कोरोना ने कहर बरपाने लगा है. अबतक भारत में 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 800 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं.
इस बीच तमिलनाडु के थेनी जिले में एक विचित्र मामला सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय श्रीलंका से लौटे युवक ने शुक्रवार को दो गली दूर रहने वाली एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई. थेनी जिले के बोदिनायक्कानुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मणिकंदन श्रीलंका से आया था. वह घर में क्वारंटाइन में रह रहा था. शुक्रवार को वह नग्नावस्था में घर से भाग गया और उसने दो गली दूर रहने वाली वृद्ध महिला के गले में दांतों से काट दिया."
इसे भी पढ़े: मदद को आगे आए अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिकंदन के परिवार और बूढ़ी महिला के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.


No comments
New comments are not allowed.