लेटेस्ट

Latest

भारत के वैज्ञानिकों ने ली कोरोना की तस्वीर, देखिए कैसा दिखता है ये जानलेवा वायरस

Scientists of India took a picture of Le Corona, see what this deadly virus looks like

28 March 2020

/ by Uday Bharat

DESK : भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना जैसे जानलेवा वायरस के प्रकोप से जूझ रही है. भारत में यह वायरस अब तक 19 लोगों की जान ले चुका है और 800 से ज्यादा इससे प्रभावित हैं. अब इस वायरस को लेकर पहली बार भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है.

भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना जैसे जानलेवा वायरस के प्रकोप से जूझ रही है. भारत में यह वायरस अब तक 19 लोगों की जान ले चुका है और 800 से ज्यादा इससे प्रभावित हैं. अब इस वायरस को लेकर पहली बार भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है.माइक्रोस्कोपी के जरिए वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के रूप का पता लगा लिया है और इसकी तस्वीर भी जारी की है. कोरोना वायरस की जो तस्वीर भारतीय वैज्ञानिकों ने जारी किया है उसमें वायरस एक बिंदु से भी काफी छोटा नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़े: IAS अधिकारी 2 दिनों में ही क्वारेंटाईन से निकल भागे
वैज्ञानिकों ने इस वायरस की पहचान बीते 30 जनवरी को भारत में कोरोना के पहले मरीज के गले की नली से लिए गए नमूनों की जांच के बाद की है. इसके बाद माइक्रोस्कोप के जरिए इसकी तस्वीर ली गई है.

इस शोध को इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नए संस्करण में प्रकाशित किया गया है. माना जा रहा है कि इस उपलब्धि से भारतीय वैज्ञानिक जल्द ही इस जानलेवा वायरस के इलाज तक भी पहुंच जाएंगे जिसने पूरी दुनिया में कहर बरपा दिया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo