लेटेस्ट

Latest

प्रेमिका से मिलने के लिए क्वारंटाइन से फरार हो गया ,कोरोना का संदिग्ध मरीज

Suspected patient of Corona escaped from quarantine to meet girlfriend

27 March 2020

/ by Uday Bharat

DESK : कोरोना वायरस पूरे देश में अपना पांव तेजी से पसार रहा है. पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है. भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन भी किया गया है .

भारत सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इसी दौरान एक 24 साल का युवक तमिलनाडु के क्वारंटाइन से फरार हो गया. युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए फरार हो गया.

युवक हाल में ही दुबई से लौटा था और जांच के दौरान संदिग्ध पाया गया था. जिसके बाद उसे क्वारंटाइन में रखा गया था. लेकिन गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वह फरार हो गया.
इसे भी पढ़े: भारत में कोरोना से 25 लाख लोग आ सकते हैं इसकी चपेट में 
हालांकि फरार होने के बाद पुलिस लगातार उसे  खोज रही थी और शिवगंगा जिले में उसकी प्रेमिका के घर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसने पुलिस से दलील दी कि लड़की के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे इसीलिए वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भाग गया था.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo