लेटेस्ट

Latest

फर्जी IB अधिकारी बनकर युवक वसूलता था लोगों से पैसे, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Being a fake IB officer, the young man used to collect money from the people, got the police's hands

14 March 2020

/ by Uday Bharat

रांची : रांची पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी कर पुलिस ने करमटोली से शेखर कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने आप को आईबी का अधिकारी बताता है. 

आईबी का अधिकारी बताकर वह लोगों से नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी करता है. उसके ठगी के शिकार बडकागांव, हज़ारीबाग के रहनेवाले अशोक कुमार और अन्य चार लोगों ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
इसे भी पढ़े: संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक को ED ने किया गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान शेखर ने बताया की राज्य के दुसरे जिलों में एजेंट रखकर नौकरी के नाम पर पैसे की वसूली की जा रही थी. गिरफ्तार फर्जी आईबी अधिकारी से कई कागजात बरामद किये गए है.

वहीँ 75 लाख रूपये के हस्ताक्षर किये हुए ब्लैंक चेक और आईबी का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo