लेटेस्ट

Latest

Corona virus : संदिग्‍ध युवक ने अस्पताल की इमारत से कूद कर की आत्महत्या

Corona virus: Suspected youth commits suicide by jumping from hospital building

19 March 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसका असर अब लोगों में अवसाद बन कर दिखने लगा है. जानकारी के अनुसार बुधवार को एक कोरोना संदिग्‍ध युवक ने सफदरजंग अस्पताल की इमारत की सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम चरणजीत सिंह है और उसकी उम्र 35 साल है. वह बुधवार को ही सिडनी से एयरइंडिया की फ्लाइट से लौटा था और एयरपोर्ट पर कोरोना संदिग्‍ध पाए जाने पर उसे सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था.

एक साल से सिडनी में था
बताया जा रहा है कि चरणजीत को बुधवार रात 9 बजे ही सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था. जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और पिछले एक साल से सिडनी में रह रहा था. उसे सिरदर्द की शिकायत के बाद ही कोरोना संदिग्‍ध मानते हुए एयरपोर्ट से सीधे सफदरजंग भेजा गया था.

कोरोना से देश में अब तक तीन मौत
गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. ये मौत दिल्ली, कर्नाटक और मुंबई में हुई थी. ये सभी पीड़ित उम्रदराज थे. वहीं अब तक देश में 160 से ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं. वहीं विश्व भर के आंकड़ेां पर नजर डाली जाए तो 8 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है, वहीं 2 लाख से ज्‍यादा लोग इस वायरस की चपेट में हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo