लेटेस्ट

Latest

वारदात : 500 रुपये के लिए पड़ोसी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Incident: neighbor shot for Rs 500, hospitalized

06 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में महज 500 रुपये के लिए दो लोगों ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी. मामला रांची के रातू थाना क्षेत्र का है. बुधवार की रात करीब 11:30 बजे रातू के सिमलिया निवासी अयान अंसारी (22) को उसके दो पड़ोसियों ने गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी. 
बताया गया है कि रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास अयान नामक युवक से उसके पड़ोसियों मुस्तफा रजा और महफूज अंसारी ने 500 रुपये की रंगदारी मांगी. इन्कार करने पर दोनों ने मिलकर अयान के पेट में गोली मार दी. सूचना मिलते ही रातू के थाना प्रभारी ने अयान को अस्पताल में भर्ती करवाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके पेट से गोली निकाली. अब अयान की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. अयान को गोली मारने वाले मुस्तफा के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo