लेटेस्ट

Latest

चीन में पाक छात्र ने भारत से मांगी मदद, विदेश मंत्रालय ने कहा- विचार करेंगे

Pak student in China seeks help from India, Foreign Ministry said- will consider

06 February 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली : चीन में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है. कई लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान भी गंवा चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें चीन में मौजूद पाकिस्तानी छात्र भारत से मदद मांग रहा है. इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है, 'हमें पाकिस्तान सरकार से इसके बारे में कोई अनुरोध नहीं मिला है. लेकिन, अगर ऐसी स्थिति पैदा होती है और हमारे पास संसाधन हैं तो हम इस पर विचार करेंगे.'


इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह वुहान से खुद को निकालने की गुहार लगा रहा है. वीडियो में छात्र ने बताया है कि वुहान में उसकी तरह पाकिस्तान के कई छात्र फंसे हैं जिनमें कुछ को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है. छात्र ने अपील की है कि इन छात्रों को अविलंब वुहान से निकाला जाए.
दूसरी ओर चीन के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि 31 प्रांतीय क्षेत्रों और शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,694 नए मामलों की पुष्टि हुई और 73 और लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि मरने वालों में 70 सिर्फ हुबेई प्रांत से, हीलोंगजियांग और गुइझाओ में एक-एक मौत हुई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo