लेटेस्ट

Latest

बहन से छेड़खानी करता था आरोपी, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

Accused used to molest sister, brother murdered with friends

06 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : पुलिस ने सुखदेव नगर थानाक्षेत्र के बिड़ला मैदान में हुए अंकुश शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है. इस सिलसिले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया. अंकुश शर्मा की हत्या तीन फरवरी की रात को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नाबालिगों ने ही घटना को अंजाम दिया था.

सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि मृतक अंकुश का तीनों नाबालिगों से पहले से ही परिचय था. तीनों में से एक की बहन को अंकुश अक्सर छेड़ा करता था. और घर से बाहर निकलने पर उसका पीछा भी करता था. बहन से छेड़खानी की जानकारी जब नाबालिग को मिली, तो पहले उसने अंकुश को समझाने की कोशिश. लेकिन वह नहीं माना. जिसके बाद तीनों नाबालिगों ने अंकुश की हत्या की साजिश रची.


पत्थर से कूचकर की हत्या 

एसपी के मुताबिक 3 फरवरी की रात को अंकुश अपने दोस्तों के साथ मेट्रो गली में गुरुद्वारा के पास पहुंचा. उसी दौरान नाबालिग भी अपने दो अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ वहां पहुंचा. दोनों का आपस में विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद तीनों नाबालिग अंकुश को पीटते हुए बिड़ला मैदान ले गये. वहां तीनों ने पत्थर से अंकुश के सिर को कूचकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद तीनों मौके से भाग गये और खून से सने अपने-अपने कपड़े छुपा दिए.

इसे भी पढ़े: चीन में पाक छात्र ने भारत से मांगी मदद, विदेश मंत्रालय ने कहा- विचार करेंगे


सीसीटीवी से सुलझी गुत्थी

अंकुश की हत्या की पूरी वारदात मैदान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. उसी के आधार पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि तीनों बच्चे अंकुश शर्मा को मारते-पीटते बिड़ला मैदान लेकर पहुंचे. और पत्थर से कूच डाला. हत्या के बाद तीनों नाबालिगों ने शव को बालू और ईंट से ढक दिया. दूसरे दिन पुलिस को अंकुश शर्मा का शव मिला था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo