पटना : बिहार में इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर साल के शुरुआत से जो पोस्टवर शुरु हुआ है वो थमने का नाम नहीं ले रहा है.
बिहार में पोस्टर बार अपने चरम पर पहुंच गया है पोस्टर के माध्यम से जेडीयू और राजद एक दूसरे को मात देने की कोशिश में जुटे हैं राजद ने मंगलवार की सुबह पोस्टर लगाकर नीतीश सरकार पर अटैक किया तो शाम होते-होते जेडीयू की तरफ से भी एक नया पोस्टर मार्केट में आ गया जदयू के पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को ठग्स ऑफ बिहार बता दिया गया है.
इसे भी पढ़े: विधायक के काफिले पर हमला, कार्यकर्ता की मौत
आपको बता दें कि इससे पहले राजद ने पोस्टर लगाकर सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी का प्यार बताया था. राजद के पोस्टर में लिखा था कि नीतीश राज फिनिश.इसके बाद अब जेडीयू ने पोस्टर लगाकर लालू यादव को ठग बता दिया है. अब देखना है कि राजद जेडीयू के इस पोस्टर पर कैसे रियेक्ट करती है.

