नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बंपर जीत दर्ज की है. 70 सदस्यीय विधानसभा में 'आप' को 62 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, बीजेपी (BJP) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है. अब सबकी निगाहें दिल्ली कैबिनेट पर टिक गई हैं.
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी निवर्तमान मंत्रियों ने भी जीत हासिल की है. वहीं, आतिशी मार्लेना, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं. केजरीवाल के करीबियों में शुमार तीनों नेता अपने पहले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. तीनों नेता पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार गए थे. ये तीनों फिलहाल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं.
आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी अपने आलाकमान के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी. यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों नेताओं को आप सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा तो पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.
इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह
दिलीप पांडे- तिमारपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने बीजेपी उम्मीदवार सुरिंदर पाल सिंह को हराया.
राघव चड्ढा- पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर सीट पर 20,058 मतों के अंतर से जीत हासिल की.आतिशी मार्लेना- कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना चुनाव जीत गई हैं.
इसे भी पढ़े: 16 मार्च से आपका ATM कार्ड इन जगहों पर नहीं चलेगा, यहां जानें
सौरभ भारद्वाज- आप के एक और बड़े नेता सौरभ भारद्वाज भी मंत्रिमंडल में जगह बनाने वालों की दौड़ में शामिल हैं. वह 2013 में आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार में परिवहन मंत्री थे.

