लेटेस्ट

Latest

AAP विधायक के काफिले पर हमला, कार्यकर्ता की मौत

Attack on AAP MLA's convoy, worker dead

12 February 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से विधायक नरेश यादव पर अज्ञात लोगों ने मंगलवार देर रात हमला कर दिया. इस हमले में आप के अशोक मान नामक एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, वहीं एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनावी नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे. नरेश को किशनगढ़ में हुए इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. घायल को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

हमले को लेकर आम आदममी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने केन्द्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला बोला. संजय ने ट्वीट किया, 'महरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव.'

मंगलवार को हुई मतगणना में दक्षिणी दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की थी. नरेश यादव को इस बार जहां 62417 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार कुसुम खत्री 44256 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं. इनके मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार एए महेंदर चौधरी को महज 6952 वोट से ही संतोष करना पड़ा. आपको बता दें कि 2015 विधानसभा चुनाव में भी महरौली सीट पर नरेश यादव ने जीत हासिल की थी.
इसे भी पढ़े: आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, लगेंगे एंटी रेबीज टीके
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले. कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही. बात अगर 2015 के विधानसभा चुनाव में मिले वोटों की करें तो आप को 54.3 प्रतिशत, बीजेपी को 32.3% और कांग्रेस को 9.7% वोट मिले थे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo