लेटेस्ट

Latest

हाई प्रोफाइल सेक्स रैक्ट का पर्दाफश, डिमांड को देखकर अरेंज की जाती थी कॉल गर्ल

Call girl was exposed to high profile sex rallies, seeing demand

12 February 2020

/ by Uday Bharat

पलामू : पुलिस ने एक बार फिर से बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस सेक्स रैकेट का सरगना पूरे शहर में सेक्स वर्करों की सप्लाई करता था.

मामला पलामू जिले से जुड़ा है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के विभिन्न इलाको में यह अवैध देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था. पुलिस ने शहर के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर 8 सेक्स वर्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें 5 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार की देर शाम की.

वाट्सएप पर होती थी पूरी डिलींग
सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद यह बात सामने आई है कि पूरा खेल वाट्सएप पर होता था. कस्टमर को पहले सेक्स वर्करों की तस्वीर भेजी जाती थी. उसके बाद मामला सेट होने पर सेक्स वर्करों का रेट कोट किया जाता था. 

आधे पैसे लेते थे एडवांस में
बताया जाता है कि सेक्स रैकेट को ऑपरेट करने वाले लोग कस्टमर के पास सेक्स वर्करों को पहुंचाने के बाद आधे पैसे एडवांस में ले लिया करते थे. बाकि का पैसा कस्टमर सेक्स वर्करों को पे किया करते थे.

रुम की भी करते थे इंतजाम
पुलिस की माने तो ये लोग शहर के कई इलाकों में किराये के मकान लेकर रखते थे. कस्टमर की डिमांड के मुताबिक ये रुम का भी इंतजाम करते थे जिसका ये अलग से चार्ज लिया करते थे.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo