उत्तर प्रदेश : रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने पत्नी और बेटे के साथ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. वर्ष 2017 में सूबे में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से आज़म खान और उनके परिवार पर काफी मुकदमे दर्ज किए गए थे. इनमें से कई मामलों में न्यायालय ने उनको हाजिर होने का आदेश दिया था. आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
अदालत की ओर से पेश होने के कई बार आदेश होने के बाद भी आज़म खान गैर हाजिर होते रहे. उन्होंने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन वहां से भी उनको राहत नहीं मिली. अंतत: बुधवार को आजम खान ने अपने परिवार के साथ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. यही नहीं न्यायालय ने आज़म खान, उनकी पत्नी विधायक ताज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आज़म को कई मामलों में अरेस्ट वारण्ट भी जारी कर रखा था.
इसे भी पढ़े : धोनी लगातार तीसरी बार झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता
अदालत ने मंगलवार को एक मामले में उनके घर की कुर्की के आदेश भी दिए थे. अदालत में समर्पण के बाद आज़म खान और उनकी पत्नी तंज़ीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आज़म को 7 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. आजम खान के एक मामले में दो मार्च को सुनवाई होनी है.