लेटेस्ट

Latest

BIG BREAKING : रिम्स में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, जांच में जुटी पुलिस

BIG BREAKING: fake doctor caught in rims, police engaged in investigation

22 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : रांची के रिम्स में आज फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया. जो अपना नाम गणेश मेहता बता रहा है. बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर रिम्स परिसर में मरीजों को दिग्भ्रमित कर रहा था.

उसकी इस हरकत पर रिम्स में कार्यरत जूनियर डॉक्टर चंद्र भूषण को संदेह हुआ. उन्होंने फर्जी डॉक्टर को पकड़कर बरियातू थाना के हवाले कर दिया. 

फिलहाल पुलिस गणेश मेहता से पूछताछ कर रही है. फर्ज़ी डॉक्टर लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला बताया जा रहा है.
बताते चलें की रिम्स झारखण्ड राज्य का प्रतिष्ठित अस्पताल है. जहाँ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जैसे दिग्गज नेता का इलाज चल रहा है. वहीँ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी इस अस्पताल की व्यवस्था को लेकर काफी संजीदा हैं. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo