लेटेस्ट

Latest

जीआरपी के जवान ही कर रहे थे हेरोइन की तस्करी, पुलिस ने दबोचा

GRP jawans were smuggling heroin, the police arrested

22 February 2020

/ by Uday Bharat

बिहार : कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 870 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन पाउडर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीन लोगों में से दो धर्मेंद्र और गोपाल रेल (जीआरपी) पुलिस के जवान हैं. 

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कटिहार के एक होटल में मादक पदार्थ की डीलिंग होने वाली है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए नगर थाना क्षेत्र के मनिहारी प्लेटफॉर्म के पूर्वी इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया. 

उनके  निशानदेही पर मुख्य सरगना गोपाल को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की माने तो गोपाल किशनगंज रेल थाना में पदस्थापित है. इसलिए किशनगंज पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है. किशनगंज पुलिस ने भी किशनगंज स्थित उनके ठिकानों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है. 
इसे भी पढ़े : लालू यादव के समर्थक अब पढ़ सकेंगे लालू चालीसा
वहीँ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीस बोतल बंगाल निर्मित शराब के साथ एक टेंपो जब्त किया है. इसके साथ ही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. आजमनगर थाना पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गयी है. इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि शितलमनी-कुसीदा सड़क गायघट्टा मोड़ के पास पुलिस ने होली के मौके पर खपाने के लिए लाए जा रहे शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo