लेटेस्ट

Latest

लालू यादव के समर्थक अब पढ़ सकेंगे लालू चालीसा, रांची के रिम्स में हुआ विमोचन

Lalu Prasad's supporters will be able to read Lalu Chalisa, released in Rims of Ranchi

22 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : अभीतक आप लोगों ने देवी देवताओं के नाम पर चालीसा देखा होगा. लेकिन अब चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का भी चालीसा प्रकाशित किया गया है. आज उनके समर्थकों ने रिम्स के पेइंग वार्ड के बाहर इसे जारी किया. 

श्री लालू चालीसा नाम से पुस्तिका का विमोचन झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और महासचिव विनोद सिंह ने समर्थकों के साथ किया. इस मौके पर रिम्स के पेइंग वार्ड के बाहर लालू राबड़ी जिंदाबाद के नारे लगाये गए. 

वहीँ वार्ड के बाहर लोगों के बीच श्री लालू चालीसा का वितरण किया गया. इस चालीसा को लालू प्रसाद यादव के समर्थक अभिषेक सिंह यादव ने लिखा है. श्री लालू चालीसा बिहार झारखंड में राजद के तरफ से बांटा भी जाएगा. इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा है कि यह चालीसा लालू यादव के जीवन पर आधारित है. जिस तरह बजरंगबली का नाम लेने से डर भाग जाता है. उसी तरह राजनीति में सभी पार्टियां लालू यादव के नाम से घबराती हैं. केंद्र में बैठी भाजपा सरकार भी लालू के नाम से भय खाती है.
इसे भी पढ़े : मुस्लिम संगठन की घोषणा, वारिस पठान का सिर कलम करने वाले को देंगे 11 लाख
वहीं राजद महासचिव विनोद कुमार सिंह ने विमोचन के दौरान कहा की जिस तरह दबे कुचले लोगों को बराबर की स्थान दिलाने वाले लालू प्रसाद यादव ने आरंभ से ही काम किया है. इससे प्रभावित होकर आज हम लोगों ने श्री लालू चालीसा का विमोचन किया है. इसे पूरे झारखंड बिहार में बांटा जायेगा. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo