बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सिरफिरा कटा हुआ सिर लेकर पूरे शहर में घूमने के बाद जहांगीराबाद थाने पहुंचा. आरोपी को खून से सना सिर लेकर देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए. इसकी सूचना पाकर आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए.
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने थाने पहुंचे आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने आरोपी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बहादुरपुर गांव में एक शख्स ने बीच रास्ते में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पत्नी का सिर लेकर पूरे गांव में घूमते हुए थाने पहुंचा. यहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है. साहेब, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए.
इसे भी पढ़े: झारखण्ड भाजपा ने आम बजट की सराहना, कहा नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी का गठन बड़ा कदम
पुलिस केस दर्ज कर फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस जघन्य तरीके से की गई हत्या का कारण पता लगाने की कोशिश में जुटी है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है.

