लेटेस्ट

Latest

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi's health deteriorated, hospitalized in Delhi

02 February 2020

/ by Uday Bharat

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोनिया को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है. सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ पेश आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जांच की जा रही है. सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं.

बता दें सोनिया गांधी की तबियत कल से नासाज़ थी जिसके कारण वह शनिवार को पेश हुए बजट के लिए भी संसद नहीं पहुंची थीं. अस्पताल में डॉक्टर कांग्रेस अध्यक्ष का चेकअप कर रहे हैं जिसके बाद ही किसी तरह की जानकारी सामने आने की संभावना है.(खबर में अधिक जानकारी का इंतजार है)
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo