नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी ने भी खुद को गोली मार ली. आरोपी भी महिला के साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था. शनिवार को आरोपी दीपांशु का शव हरियाणा के करनाल से बरामद किया गया.
इसे भी पढ़े: झारखंड में 75 हजार से ज्यादा नौकरी के अवसर, जानें कहां-कितने पद हैं खाली
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से घटना को लेकर जानकारी जुटानी शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई. एसआई प्रीति को गोली मारने वाला शख्स भी उनके साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर था. शनिवार को आरोपी सब इंस्पेक्टर दीपांशु का भी शव हरियाणा के करनाल से बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कारणों का पता लगा रही है.

