लेटेस्ट

Latest

कांग्रेस नेता दूसरे की बीवी को लेकर हुआ रफूचक्कर, भागा-भागा पहुंचा गांधी भवन, बोला- मेरी पत्नी दिला दो

Congress leader was upset about the wife of another, Gandhi Bhawan reached Bhaga-Bhaga, said- Get my wife

07 February 2020

/ by Uday Bharat

DESK : एक कांग्रेस नेता ने दूसरे कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बीवी लेकर भाग गया. मामला इंदौर का है जो भोपाल तक पहुंच गया है. जिसे पार्टी ने DIG के पास भेज दिया है. कोशिश की जा रही है कि मामला सुर्खियों में आने से पहले ही दब जाए. लेकिन कांग्रेस नेता के इस कांड की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई है.


क्या है पूरा मामला...
इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र से कुछ दिनों पहले कांग्रेसी नेता की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ गायब हो गई थी. तब से ही कांग्रेस नेता अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है. सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी एक अन्य कांग्रेस नेता के साथ बाइक पर सवार थी. आरोप है कि वहीं कांग्रेस नेता महिला को भगा ले गया है.
पीड़ित कांग्रेस नेता का कहना है कि भवरकुआ थाने को इसकी जानकारी दी थी परंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. वह शिकायत लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आए थे.
इसे भी पढ़े: एक जून पूरे देश में लागू होगा ‘एक देश एक राशन कार्ड’
पीड़ित कांग्रेसी नेता को भोपाल से इंदौर डीआईजी रूचि वर्धन शर्मा के पास भेजा गया है. पीड़ित नेता की मांग है कि उसकी पत्नी उसे वापस दिलाई जाए. बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस नेता सेवादल का पदाधिकारी है और एक जिम्मेदार महिला कांग्रेस नेता से जुड़ा हुआ है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo