लेटेस्ट

Latest

पाकिस्तान में रेलवे क्रॉसिंग पर बस की ट्रेन से टक्कर, 20 की मौत

20 killed in bus collision at railway crossing in Pakistan

29 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करते वक्त एक यात्री बस के एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य घायल हुए हैं. दुर्घटना सुक्कुर जिले के रोहरी इलाके में घटी जब कराची से सरगोधा जा रही बस खुली मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी और पाकिस्तान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई.

सुक्कुर के कमिश्नर शफीक अहमद महेसर ने पुष्टि की कि हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक है. महेसर ने बताया, 'हमने कम से कम 60 घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है.'
 इसे भी पढ़े: 72 घंटे से बिना पलक झपकाए शिव मंदिर की रखवाली करता रहा मुस्लिम युवक
टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के 3 टुकड़े हो गए. सुक्कुर के पुलिस अधिकारी जमील अहमद ने बताया, 'यह भीषण हादसा था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस 3 टुकड़ों में बंट गई.' उन्होंने बताया कि ट्रेन बस को करीब 150 से 200 फीट घसीटती चली गई. सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना पर संज्ञान लिया और सुक्कुर के आयुक्त को बचाव दलों को क्षेत्र में भेजने का निर्देश दिया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo